अररिया, जनवरी 19 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में घने कोहरे के साथ एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को अररिया जिला घने कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह के वक्त जब लोगों की नींद खुली तो उन्हें फिर कड़ाके ठंड से सामना हो गया। ठंड से लोग परेशान नजर आये। वहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में ठंड का असर फिर बढ़ गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। खासकर सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। हालांकि दिन के करीब दस बजे के बाद मौसम साफ हो गया। खासकर रविवार की रात कोहरे का प्रकोप इतना बढ़ गया कि 15 फीट भी सही तरीके से कुछ नजर नहीं आ रहा था। वहीं जिले में ठंड बढ़ने के साथ तापमान का पारा भी गिरने लगा है। सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 24 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.