फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। सोमवार को धूप निकलने के बाद मंगलवार को फिर से दोआबा घने कोहरे और बर्फीली हवाओं की जद में रहा। कड़ाके की सर्दी और गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दो बजे के आसपास कुछ बादल छंटने से हल्की धूप तो निकल गई, लेकिन सर्द हवाओं के चलते गलन का असर बराबर रहने से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम पारा 17 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों की ओर से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया है। चार दिन बाद बादलों के छंटने से सोमवार की सुबह से ही धूप निकल गई, जिससे लोगों का कुछ राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीदों पर बर्फीली हवा ने पानी फेर दिया। गलन बढ़ने से पूरे दिन लोग ठिठुरते हुए नजर आए। पूरे दिन लोग जरुरी कामों से ही बाहर निकले। जो भी निकले वह गर्म कपड़...