रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली संवाददाता। घने कोहरे की चादर के चलते लोगों को आने-जाने में बड़ी असुविधा हुई। सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद मौसम तो खुला लेकिन धूप का असर न के बराबर रहा। सर्द हवाओं के चलते लोग ठंडक से बचने का उपाय करते रहें। शनिवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को निकलने में समस्या खड़ी की। देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह आठ बजे तक घना ही रहा। कोहरे के चलते लोगों को आने-जाने में काफी असुविधा हुई। जैसे-जैसे दिन बढा कोहरा तो छटा लेकिन ठंडक काम नहीं पड़ी। दिन में कई बार सूर्य देवता और बादलों के बीच लुका छुपी होती रही लेकिन सूर्य की किरणों का असर नहीं हो पाया। इसके साथ ही चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान करती रही। कई दिनों बाद एकाएक ठंड बढ़ने से लोगों को समस्या हुई। खास तौर से सांस हुआ हृदयगत के मरीजों को ज्यादा ...