ललितपुर, दिसम्बर 21 -- तालबेहट। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बावजूद सेवा-संकल्प के भाव संग प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए ऐतिहासिक मानसरोवर के पुनरुद्धार का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में रविवार को बनवासी कल्याण आश्रम से संचालित सेवा समर्पण संस्थान के मां शबरी छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने प्रकृति रक्षकों के साथ मानसरोवर की साफ-सफाई में श्रमदान किया। ऐतिहासिक मानसरोवर तालाब को उसके पुराने अस्तित्व में लाने के लिए साफ सफाई का अभियान लगातार जारी बना हुआ है। प्रकृति रक्षकों को इस मुहिम में जुटा देख लोग श्रमदान के लिए आगे भी आ रहे हैं। रविवार को मां शबरी छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने प्रकृति रक्षकों के साथ मिलकर भारी मात्रा में जलकुंभी निकाली, जिससे जलाशय की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.