पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। तराई में फरवरी माह में एक बार फिर सुबह घना कोहरा रहा। इससे लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। तापमान में भी आंशिक ही सही पर गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अब धीरे धीरे तापमान में इजाफा होने लगेगा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को यह अधिकतम 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...