रुद्रपुर, जनवरी 6 -- गदरपुर। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हाईवे पर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली ननकपुरी टांडा से काशीपुर जाते समय दिनेशपुर अंडरपास के पास डिवाइडर पर चढ़ गयी और काशीपुर से आ रहे कैंटर के साथ टकरा गयी। हादसे से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और कैंटर के पिछले टायर फट गया। उन्होंने बताया जा रहा है कि ड्राइवर इसरार को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। इसके बाद कैंटर चालक रईस अहमद ने ट्रैक्टर को देखा तो ट्रैक्टर का चालक इसरार ट्रॉली में फंसा हुआ था। रईस अहमद ने ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक जैसे ही बाहर निकाला तो रईस अहमद से लड़ने लग गया और मौका देखकर वहां से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.