संभल, दिसम्बर 15 -- सोमवार की सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। जिससे ठिठुरन व ठंड बढ़ गई। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार में भी ब्रेक लग गए। सोमवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा इतना घना था कि पास ही कुछ देर खड़े लोग स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। इस कोहरे से उन विद्यार्थियों को परेशानी हुई जो दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से शहर पढ़ने के लिए आते है। एक ओर कड़ाके की ठंड तो दूसरी ओर घना कोहरा होने के कारण आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही थी। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर व रेंग रेंगकर चल रहे थे। इसके बाद भी हादसे का डर बना हुआ था। मंडी समिति स्थित फल एवं सब्जी मंडी में भी कोहरे व ठंड के कारण कारोबार हल्का रहा। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। शहर में चहल-प...