नोएडा, जनवरी 11 -- भीषण ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूल की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। डीएम के आदेश के अनुसार, जिले के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल अब 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले प्रशासन ने स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था, लेकिन शीतलहर और कम दृश्यता की स्थिति में सुधार न होने के कारण इस छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि कड़ाके की ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अलावा गाजियाबाद में भी नर्सरी से पांचवी क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।गाजियाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.