प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के कपूर चौराहे के समीप बेगम वार्ड निवासी इम्तियाज अपने किसी परिचित से मिलने सोमवार रात करीब दस बजे उड़ैयाडीह बाजार जा रहे थे। जैसे वह करनपुर खूंझी गांव और जगदीश गढ़ चौराहे के समीप पहुंचे, घना कोहरा होने से कार खड्ड में चली गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पड़ोसी गांव के एक परिचित के घर पर सूचना दी तो दूसरे वाहन से इम्तियाज प्रतापगढ़ शहर लौटे। चौकी प्रभारी अनुपम पटेल ने बताया कि कार को खड्ड से निकाल कर चौकी लाया गया है, वाहन स्वामी से संपर्क कर बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...