अयोध्या, जनवरी 8 -- बाबा बाजार,संवाददाता। थाना बाबा बाजार क्षेत्र स्थित बनमऊ जंगल के पास घने कोहरे के चलते निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा व्यवस्था न होने से मंगलवार देर रात एक कार और एक मोटरसाइकिल गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जनपद अमेठी के शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के पूरे अजीटन मजरा ऊंचगांव निवासी लवकेश कुमार और विजय बहादुर को हल्की चोटें आईं। वहीं मोटरसाइकिल चालक भरत तिवारी निवासी मिश्री तिवारी पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबा बाजार थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर न तो किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड,बैरिकेडिंग,रिफ्लेक्टर या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.