नोएडा, जनवरी 11 -- भीषण ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूल की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। डीएम के आदेश के अनुसार, जिले के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल अब 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले प्रशासन ने स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था, लेकिन शीतलहर और कम दृश्यता की स्थिति में सुधार न होने के कारण इस छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि कड़ाके की ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।गाजियाबाद के स्कूलों का भी बदला समय गाजियाबाद में भी ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कोहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.