हापुड़, दिसम्बर 14 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर स्थित गांव नंगौला के पास घने कोहरे के कारण एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में कंटेनर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार कंटेनर को क्रेन की मदद से सड़क पर खड़ा किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शनिवार देर रात नंगोला चौकी इलाके में घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जनपद फिरोजाबाद के गांव सेटई निवासी सुनील कुमार मानेसर गुड़गांव से कोरियर का सामान एक कंटेनर में लेकर काशीपुर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मोदीनगर रोड पर गांव नगौला के पास पहुंचा तो चालक सुनील कोहरे के कारण कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रख गया परिणामस्वरूप सरसों के खेत में जाकर वह पलट गया। हादसे में चालक सुनील को ...