पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को पूर्णिया जिले में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब आठ बजे के बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलना शुरू किया। इसके बाद बाजारों और सड़कों पर सामान्य आवाजाही देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद पछिया हवा चलने से ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया। हवा की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। शाम होते-होते ठंड का असर और तेज हो गया, जिससे खुले स्थानों पर लोगों की मौजूदगी कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.