चाईबासा, जनवरी 5 -- गुवा। सोमवार को गुवा शहर पूरी तरह से घने कोहरे की चादर में ढका नजर आया। सुबह से ही शहर में दृश्यता काफी कम रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को आगे का रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण उन्होंने अपने वाहनों की लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। कोहरे का असर खासकर सुबह के समय अधिक देखने को मिला। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। प्रशासन और यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.