एटा, दिसम्बर 15 -- सोमवार को घने कोहरे ने और ठंड ने कंपकपी छुड़ा दी। दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे। कोहरे के दबाव में दिन भर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो सका। घना कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। घरों में बैठे लोग भी कांपते रहे। दिन भर अंधेरा छाया गया। सोमवार को घने कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं ने जिले के तापमान में अचानक और भारी गिरावट दर्ज करा दी। सुबह घने कोहरे और शीतलहर के कारण जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में अचानक हुई गिरवाट के साथ कोहरे के कारण लोगों को घरों में बैठे रहे। राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य मार्गों के अलावा सहायक मार्गों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता अत्यधिक कम हो गई। इसका विपरीत असर यातायात पर देखने को मिला। वाहन चालकों को दिन के उजाले में भी हेडलाइट्स...