भदोही, फरवरी 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में रविवार की सुबह घना कोहरा का चादर तनने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। छुट्टी होने पर लोग देरी तक बिस्तर में दुबके रहे। हालांकि साढ़े नौ बजे के बाद धूप खिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप से ठंड थोड़ा कम जरूर हुआ लेकिन छाया में रहने वाले लोग कंपकंपी भरने लगे। शाम चार बजते ही फिर गलन में इजाफ हो गया। मौसम विभाग की माने तो घना कोहरा और सर्द हवा से आधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। बदलते मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतने की जरूरत है। ठंड से बचाव के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते रहे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.