बस्ती, फरवरी 7 -- सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले में मौसम खराब बना हुआ है। कोहरे की चादर दूसरे दिन भी तनी रही। शुक्रवार को भी घना कोहरा रहा। धूप का कहीं पता नहीं है। सड़कों पर आवाजाही कम है। शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा रहा। इस दौरान हवा भी चलती रही इससे सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। सड़कों पर सन्नाटा रहा। हर कोई अलाव से चिपका रहा फिर भी ठंड का एहसास कम नहीं हो रहा था। शुक्रवार शाम से घना कोहरा हो गया था इससे शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए थे। आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो कर रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.