श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शुक्रवार को ठंड फिर से बढ़ गई। सुबह से घना कोहरा और सर्द हवा छायी रही और गलन भरी हवा के कारण लोग परेशान रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह शाम ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप निकलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया और जाती हुई ठंड फिर से लौट आई। शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवा चलती रही। इसके कारण लोग ठंड से परेशान रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। लेकिन धुंध के कारण धूप बेअसर रही। करीब दो घंटे तक धूप निकलने के बाद फिर से कोहरा छा गया और गलन भरी ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। वहीं पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान छह ड...