बिजनौर, दिसम्बर 16 -- कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दृश्यता गिरने की वजह से वाहन चालकों को हाईवे पर वाहनों को रफ्तार से चलने में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कोहरा खेती के लिए मुफीद माना जा रहा है। गेहूं की फसल के लिए सबसे ज्यादा कोहरे की जरूरत होती है। कोहरे की वजह से ही गेहूं की ट्रेलिंग बढ़िया हो पाती है। इसके अलावा बरसीम, जौ, सरसों, लाही, सब्जियों के लिए भी वरदान माना जाता है। मंगलवार की सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की चपेट में रहा। सवेरे 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम बनी रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रहे। खेतों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर लोगों...