अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे और शीतलहर की चुभन ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई, जिसमें गलन इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर का असर दिनभर बना रहा। अधिकतम तापमान महज 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। ठंड की वजह से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हुई। बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम दिखाई दी। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि, दोपहर करीब ढाई बजे के बाद जब धूप खिलखिलाई तो कुछ देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.