कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार सहित आसपास का इलाका रविवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चादर में लिपटा रहा। बीते कुछ दिनों से जारी शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी-सी नजर आई। ठंड और तेज सर्द हवाओं के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम दिखी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक रात का तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस पर यथावत रहने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवा तेज गति से चलती रहेगी, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस होगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों तक दिन का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।...