जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जौनपुर, संवाददात। जनपद में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये। छोटे बड़े सभी वाहनों के चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रही जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को काम पर जाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा। सर्द हवा के कारण गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड और गलन से पिछले दस दिनों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। खेती किसानी, पशुपालन, व्यापार, स्वास्थ्य सभी पर प्रभाव पड़ रहा। गेहूं की फसल के लिए कोहरा और ठंड भले लाभदायक हो लेकिन दलहनी तिलहनी फसलों पर कोहरा प्रतिकूल असर डाल रहा है। जनपद में बुधवार से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अगले पन्द्रह दिनों (14 जनवरी) तक शीतकालीन अवकाश रहने से...