औरैया, दिसम्बर 14 -- औरैया, संवाददाता। जिले में रविवार को ठंड और कोहरे का असर और तेज हो गया। देर रात से ही घना कोहरा छा गया, जिससे सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कई स्थानों पर हालात ऐसे रहे कि चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने पड़े। कोहरे के कारण बसों, निजी वाहनों और दोपहिया चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिले का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। चौराहों और बाजारों में जगह-जगह अलाव जलते नजर आए, जिससे राहगीरों और मजदूरों को कुछ राहत मिली। ठंड और कोहरे का असर जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी पड़ने लगा है। किसान सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.