औरैया, दिसम्बर 31 -- नए साल की शुरुआत से पहले बुधवार को औरैया शहर समेत ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह से ही दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक कोहरा बना रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। सर्द हवा से बचने के लिए लोग धूप में खड़े होने के बजाय कमरों में दुबके रहे। हाईवे पर घने कोहरे के चलते हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय खेतों की मेड़ तक नजर नहीं आई। स्कूल जाने वाले बच्चों, दूध और सब्जी लेकर निकलने वालों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी का असर अस्पतालों में भी साफ नजर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.