हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। नववर्ष के दूसरे दिन कोहरा व शीतलहर से जनमानस बेहाल नजर आया। पूरे दिन आसमान में बादलों के छाये रहने और सर्द हवाओं के बहने के बाद शाम को बूंदाबांदी होने से सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.2 व न्यूनतम 8.2 रिकार्ड किया गया। जिले में कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दोपहर में निकली धूप के बाद शाम ढलते ही कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा था। शुक्रवार को सुबह कोहरे व कड़ाके की शीतलहर के साथ हुई। जिसके चलते पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा छाया रहा। जो लोग किसी कार्यवश बाहर निकले वह सर्दी से कंपकपाते नजर आये। वहीं शाम ढलने के बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.2 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री...