गंगापार, दिसम्बर 24 -- बुधवार को समूचा बारा क्षेत्र घने कोहरे और गलन की चपेट में आ गया। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कई दिनों से इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है किन्तु बुधवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा और तेजी से गलन बढ़ गई। इससे इलाके के बाजारों बारा खास,लोहगरा, जारी, जसरा आदि कस्बों और गांवों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।इक्के दुक्के वाहन वह भी धीमी गति से चल रहे हैं। ग्रामीण या तो रजाई में दुबके रहे या तो आग जला कर बैठे रहे। माताएं अपने अपने नौनिहालों की चिंता में खोई पाई गई।दोपहर बाद लगभग चार बजे सूर्य की हल्की किरणें बाहर आई तो लोगों ने राहत महसूस किया। क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों बैंक, तहसील परिसर, स्कूल, कालेज सभी जगह लोगों को आग के सहारे देखा गया। कार्यालय तो खुले किन्तु काम ठीक से नहीं हुआ। स्कूल, कालेजों में छात्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.