अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फाल्गुन माह की शुरुआत ही मौसम के तीखे तेवरों के साथ हुई है। मंगलवार सुबह भी अलीगढ़ सहित पूरा ब्रज क्षेत्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दिनभर धुंध और गलनभरी ठंड बनी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 16.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने मौसम के बिगड़ने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना भी जताई थी। बारिश-ओलावृष्टि तो नहीं हुई पर, इसके आसार दिनभर बने रहे। मौसम के इस अचानक पलटवार ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। घने कोहरे का सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। हाईव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.