मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- मैनपुरी। घना कोहरा और शीतलहर से जिले के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को भी बीते दिनों की तरह घना कोहरा छाया। हल्की हवाएं चलने से मौसम में और अधिक गलन पैदा हो गई। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग या तो घरों में दुबके रहे या फिर अलाव का सहारा लेते दिखे। स्कूल जाने वालें बच्चों को परेशानी हुई। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। हल्की धूप खिली तो राहत भी मिली। जनपद में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। एक सप्ताह से जिले का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शनिवार को जिले में इस वर्ष पहली बार कोहरे की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से ही एक दिन को छोड़ दें तो लगातार कोहरा पड़ रहा है। कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिनचर्या प्रभावित है। कोहरे में सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को भी कोहरे से सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.