फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- सुहागनगरी में रविवार को दूसरे दिन भी घना कोहरा वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ाता रहा। कोहरा की वजह से नेशनल हाइवे सहित विभिन्न सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थमती रही। वहीं दूसरी ओर सुबह सुबह कोहरा के बीच सर्दी जनमानस की मुश्किल बढ़ाती रही। घने कोहरे के चलते सुबह कई घंटे तक वातावरण में दृश्यता बेहद कम रही। जिसके चलते हाइवे सहित विभिन्न सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। घने कोहरा के चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। वातावरण में छाया हुआ कोहरा वाहन चालकों का सफर मुश्किल बनाता रहा। रविवार को सुबह वातावरण में घने कोहरा की सफेद चादर तनी नजर आई। सुबह घर से बाहर निकले लोग घना कोहरा देख कर हैरान रह गए। सुबह से लेकर दोपहर तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...