फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- तीन दिन तक राहत मिलने के बाद शुक्रवार को मौसम फिर से करवट बदल ली। अलसुबह वातावरण में घना कोहरा छा गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। पिछले तीन दिनों से वाहन चालकों को सुबह घना कोहरा सी राहत मिली हुई थी। वहीं धूप खिलने पर आम नागरिक गलन भरी सर्दी से राहत महसूस कर रहे थे। लोगों की दिनचर्या भी सामान्य होती जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर से करवट बदल गया। सुबह वातावरण में घना कोहरा छा गया जो कई घंटे तक छाया रहा। कोहरा के चलते हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थमती रही। वाहन चालकों को सफर के दौरान अनेक तरह की मुश्किलें आती रही। इधर दोपहर होते-होते धूप खिल गई। तभी कोहरा भी धीरे-धीरे गायब हो गया। इसके बाद ही वाहन चालकों का सफर आसान हो सका।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.