बुलंदशहर, जनवरी 31 -- मौसम ने अचानक करवट बदली है। सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप से राहत के बीच कोहरा और धुंध ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को दूसरे दिन भी घना कोहरा और धुंध छाई रही। इससे दृश्यता बहुत कम हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड के कारण लोग कांपते हुए नजर आए। दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का भी एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। घने कोहरा और धुंध की चादर से जनपद लिपटा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह से घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। अधिकांश वाहन एक दूसरे वाहन का सहारा लेकर सफर करते हुए नजर आए। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.