संभल, जनवरी 6 -- जनपद में मंगलवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। सोमवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को धूप न निकल पाने के कारण गलन और ठिठुरन ने दोबारा असर दिखाया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से घरों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। ग्रामीण इलाकों में किसान भी सुबह के समय खेतों की ओर देर से निकले। बाजारों में भी सुबह के वक्त सन्नाटा पसरा रहा और लोग धूप निकलने का इंतजार करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरा और ठंड का असर बना रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.