अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- भाजपा का गांव और नगर चलो अभियान जारी है। शुक्रवार को अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत घनेली में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 20 लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा।घनेली में आयोजित गांव चलो अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। डबल इंजन की सरकार का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार काम कर रही है। इस दौरान अभियान के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यत...