रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड में घनी आबादी वाले मधुकम क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार होगा। रांची नगर निगम ने जल्द ही इसका प्रस्ताव पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। खादगढ़ा सब्जी बाजार का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम की 11.62 डिसमील जमीन पर बने खादगढ़ा सब्जी बाजार, पास की खाली जमीन और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था को भी देखा। निरीक्षण में बताया गया कि क्षेत्र में निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों की आबादी सबसे ज्यादा है। कई मलीन बस्तियों में रह रहे लोग अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस पर प्रशासक ने क्षेत्र का तेजी से विकास करने का निर्देश दिया। अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा मौके पर प्रशासक ने सब्जी बाजार के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.