लखीसराय, जनवरी 25 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में स्वच्छता व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड नहीं होने का बहाना बनाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में खुलेआम कचरा डंप किया जा रहा है। इसका सबसे गंभीर असर वार्ड 20 में देखने को मिल रहा है, जहां घनी आबादी के बीच कचरे का विशाल अंबार लग चुका है। चारों ओर फैली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और स्थानीय लोग लगातार कचरा हटाने की मांग कर रहे हैं। वार्ड 20 की स्थिति यह है कि जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं, वहीं पास की खाली जमीन को नगर परिषद ने अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया है। रोजाना ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से शहर भर का कचरा यहां लाकर फेंका जा रहा है। कचरे में घरेलू अपशिष्ट के साथ-साथ सड़ा-गला कचरा, प्लास्टिक, मवेशियों का अवशेष और अन्य गंदगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.