लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेपटरी है। नगर परिषद द्वारा शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में खुलेआम कचरा डंप किए जाने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। वार्ड संख्या 27 में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां रिहायशी इलाकों के बीच बड़े पैमाने पर कचरा फेंका जा रहा है। कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद डंपिंग यार्ड नहीं होने का बहाना बनाकर शहर का कचरा जहां-तहां खाली पड़ी जमीनों पर डलवा रही है। धीरे-धीरे शहर के कई हिस्से अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुके हैं। वार्ड 27 के अलावा अन्य वार्डों में भी खाली प्लॉट, सड़क किनारे और गड्ढों में कचरा डालने का सिलसिला जारी है। इस...