भदोही, दिसम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी शीत लहर की चपेट में आ गई है। गुरुवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर दूर के मकान तक स्पष्ट नहीं दिख रहे थे। सुबह कंपकंपी भरते हुए बच्चे स्कूल की तरफ बढ़े। सुबह ड्यूटी पर निकले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो दिन में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट गुरुवार को दर्ज हुआ। दिन में न्यूनतम तापमान बीस तो रात्रि का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हआ। सुबह घना कोहरा छाया रहा तो वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।चली बर्फीली हवा से लोग कंपकंपी भरते रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह दस बजे तक वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। गलन बढ़ने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन दिनों सबसे खराब हाल उनका है जिनके पास न तो पक्का छत है और ना ही ठंड से बचाव को पर्याप्त संसाधन। दावा कंब...