मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। मौसम में अचानक बदलाव से वातवरण में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले दो दिनों से घना कोहरा के कारण जन-जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर अपना असर दिखाने शुरू कर दिया है। सुबह दस बजे के बाद धूप के दर्शन हो रहे हैं। बुधवार की सुबह उत्तरी-पछुआ हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और सुबह में आद्रता 77 डिग्री फारेनहाइट थी। घना कोहरा छा जाने से पूरा क्षेत्र सफेद धुंध की चादर में लिपट नजर आया। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि लोगों को कुछ मीटर की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया। कोहरा के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सावधानी बरतनी पड़ रही थी। सड़कों पर वाह...