भदोही, दिसम्बर 18 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में शीत लहर चलने लगी है। गुरुवार को घने कोहरे के साथ सर्द हवा ने कंपकंपी बढ़ाना शुरू कर दिया है। बाइक सवारों का हाथ-पांव ठंड से कठुआने लग जा रहा था। ठंड से बचाव को अलाव और रूम हीटर सहारा बना रहा। वहीं दिसंबर का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। दोपहर में भी तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर दूर के भी वस्तु साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर सुबह 11 बजे तक वाहन सड़क पर लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। शाम तीन बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हए। वाहनों का गति इतनी धीमी रही कि घंटों विलंब से लोग गंतव्य तक पहुंचते रहे। सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से ठिठुरते दिखते रहे। वाहन चालकों के लिए घना कोहरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.