झांसी, नवम्बर 30 -- झांसी संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों पर घना कोहरा एक बड़ी समस्या है। सर्दियों के दिनों में तो यह आलम होता है कि कई बार सड़क पर कुछ मीटर दूर का दिखना भी बंद हो जाता है। कोहरे की चादर से कानपुर झांसी, झांसी ग्वालियर और खजुराहो हाई वे पर रात में लोग धीम वाहन चलाकर गुजर रहे हैं। सोमवारकी सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे सुबह के समय वाहन लाइट जलाकर गुजरते नजर आए। कोहरे व सर्द हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह व शाम को जाड़ा अधिक हो रहा है। अब तो कोहरा भी पड़ने लगा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी कम हो गई है। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूर दिखना भी मुश्किल था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इससे निपटने के लिए कई उपाय कर रहा है। एनएचएआई ने इन उपायों को दो श्रेणियों में बांटा है। इसमें इजीनियंरिंग और सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.