मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। जनपद के मौसम में शुक्रवार को और बदलाव हो गया। सुबह से ही घने कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड दूसरे दिन भी जारी रही। बारिश के साथ मौसम ठंड में बदलने की लोगों में चर्चाएं हैं। लोग कह रहे हैं कि सर्दी लगभग विदा हो रही थी। लेकिन सर्दी की ऐसी वापसी हुई जो कड़ाके की ठंड में बदल गई। उधर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने और दो दिन बारिश की संभावना भी जताई है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह होते ही पूरे जिले में कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर दृश्यता 30 से 50 मीटर की थी। लोगों को आवागमन में बेहद मुश्किल हुई। वाहन चालक वाहनों की लाइटें जलाकर रेंगते हुए गुजरे। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कोहरा शहर में भी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.