मोतिहारी, जनवरी 13 -- मोतिहारी। जिले में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने से ठंड का सितम तेज रहा। सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सुबह धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से राहत के लिए घरों में अलाव जला रहे थे। घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर आवागमन नगण्य रहा। सड़क पर वाहन लाइट जला कर आवागमन कर रहे थे। पछुआ हवा चलने से कनकनी अधिक थी। घना कोहरा के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम थी। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। धूप निकलने के साथ चहुंओर चहल पहल बढ़ गई। मौसम में बदलाव से लोगों को ठंड से सकून मिला। मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने व शीत दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.