चतरा, जनवरी 31 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा सिमरिया रोड में वृंदा पुल के पास शुक्रवार की अहले सूबह 4 बजे करीब घना कोहरा के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया ,तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पुल के बीच मे ब्रेकडाउन में खड़ा हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि वाहन पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गया। हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि चालक करीब दो घंटे तक हाइवा के केबिन में फंसा रहा, जिससे उसके बाएं पैर में चार स्थानों पर गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। घायल चालक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के पुरनी पेटो निवासी बमदेव यादव के रूप में हुई है। वह चट्टी बरियातू से कटकम साइडिंग कोयला लेकर जा रहा था। दुर्घटना के समय इलाके में घना हरा छाया हुआ था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.