भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में ठंड और शीतलहर से लोग बेहाल हैं। नए वर्ष के हर बीतने दिन के साथ ही जिले का तापमान भी गिर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार वर्ष 2026 का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। सर्द हवा से दिन का तापमान 14.5 तो रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन जिलेवासियों को नहीं हो सके। घना कोहरा और सर्द हवा के बीच बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जा रहा था। सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से लोग कंपकंपी भरते नजर आए। शीत से बचाव के लिए लोग घर में ही कैद रहे। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव से चिपके रहे। कड़ाके की ठंड से हर तबका हैरान नजर आया।मौसम विभाग की माने तो सात किमी प्रति घंटा की दर से पछुआ हवा चला। गुरुवार सुबह घने कोहरे से बच्चे-वृद्ध आठ बजे तक बिस्तर में दुबके रहे। कड़ाके की ठंड से राहत पाने...