संभल, फरवरी 2 -- संभल। जनपद में घने कोहरे और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया। कोहरे की चादर के चलते वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह चालक हेडलाइट और फॉग लैंप जलाकर बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए चलते नजर आए। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, क्योंकि चालक सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रहे थे। ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचाते दिखे। स्कूली बच्चे कोहरे और कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। मौसम के इस तेवर ने जनजीवन को सुस्त कर दिया है और लोग गर्म कपड़ों व अलाव के सहारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.