रामपुर, जनवरी 16 -- उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी पछुआ हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जिससे सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते हुए दिखाई दिए। ठंडी हवाओं और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए तो वहीं घरों में हीटर और अंगीठी जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया। सुबह व शाम के समय में बाजार में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। दोपहर में करीब तीन बजे सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए मगर अन्य दिनों की अपेक्षा ग...