मुंगेर, जनवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शनिवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन भर हल्की पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। पछिया हवा के साथ तापमान के इस असामान्य उतार-चढ़ाव ने ठंड और कनकनी को और बढ़ा दिया, जिससे आम जनजीवन खासा प्रभावित नजर आया। शनिवार की सुबह मुंगेर के शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद सूरज नजर नहीं आया। लेकिन हवा के कारण ठंड बरकरार रही। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर वाहन हेड लाइट्स के सहारे रेंगते हुए चलते दिखे। सुबह के समय राहगीरों को खासा कठिनाई का सामना करना पड़ा। दिन भर हल्की पश्चिमी हवाएं चलती रहीं, जिसकी अध...