कन्नौज, दिसम्बर 26 -- कन्नौज, संवाददाता। सर्दी के मौसम ने लोगों के लिए कठिन हालात पैदा कर दिए। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान पर घने बादल छाए रहे। सर्दी, गलन और नमी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे लोगों को निकलने में मुश्किलें हुईं। दिन बढ़ने के बावजूद न तो धुंध छंटी और न ही बादल हटे, जिससे ठिठुरन का असर बना रहा। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे और केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलते दिखे। शहर की गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर निकलने वाले वाहन धीमी गति से चल रहे थे। शाम के समय वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए लाइट जलाकर चलाना पड़ा। कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहा। कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। शाम ...