फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। ललौली थाने के रतनतारा निवासी बाइक सवार नितेश प्रताप की घने कोहरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ कर मौत हो गई। नरैनी के रामकिशोर, बहुआ के किशोर समेत कई लोग सड़क किराने खड़े वाहनों से भिड़ कर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार हाइवे किनारे, थानों व चौकियों के सामने खड़े वाहनों को हटवाने को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसा तब है, जब पुलिस हादसों को रोकने के लिए आपरेशन परवाह चला कर लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन उसे खुद की कमी से होने वाले हादसों लेकर इल्म नहीं हैं.. पेश हैं एक रिपोर्ट. बहुआ कस्बे के समीप दिन व रात के समय हाईवे पर एक के बाद एक कर कई ट्रक किनारे खड़े रहते हैं। कोहरे के दौरान द्श्यता कम होने से पीछे आने वाले वाहनों पर इन सड़क किनारे खड़े ट्रकों से भिड़ने की संभावना बढ़ जाती है। कस्बे के साथ ह...