टिहरी, नवम्बर 10 -- भिलंगना ब्लॉक के बजींगा (छेली) गांव निवासी प्रिया रावत का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज धोपड़धार की छात्रा हैं। छात्रा के चयन पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। राइंका धोपड़धार की छात्रा प्रिया ने मेहनत, लगन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। छात्रा प्रिया 11 से 15 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.